भजन.. 134. आरोहण का गीत। ओ, उसके सब सेवकों, यहोवा का गुण गान करो। सेवकों सारी रात मन्दिर में तुमने सेवा की। सेवकों, अपने हाथ उठाओ और यहोवा को धन्य कहो। और सिय्योन से यहोवा तुम्हें धन्य कहे। यहोवा ने स्वर्ग और धरती रचे हैं।